फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भागवत कथा सुनने से मिलता है मोक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति संभव है। हर व्यक्ति को जीवन में सुख व शांति के अलावा मोक्ष प्राप्त करने के लिए श्रीमद्भागवत कथा का नियमित श्रवण करना चाहिए। यह बातें कथा व्यास राम श्याम तिवारी ने सत्संग भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है। जिस प्रकार परीक्षित ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीव को निडर बना देती है। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें