फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लिंक रोड हाईवे से अधिक मिला ऊंचा, सुधार कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
टिकरी में निरीक्षण करते एआरटीओ ।
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में हो रहे हादसों को लेकर बुधवार को एआरटीओ ने बीसलपुर से बिलसंडा तक के मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो जगहों को चिह्नित किया। जहां हादसा होने की आशंका ज्यादा है। इस दौरान इस मार्ग पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में हादसों के दृष्टिगत सीओ ट्रैफिक विधिभूषण मौर्य, टीआई राघवेंद्र सिंह, मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के साथ असम चौराहे से लेकर बिलसंडा तक सड़क का निरीक्षण किया।
इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी सात ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर वहां पर मानकों को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग को कहा। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान परसिया व बिलसंडा क्षेत्र में बमरौली को जाने वाले मार्ग पर तिराहे पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही बीसलपुर क्षेत्र के गांव टिकरी से शेरगंज धरमंगदपुर को जाने वाले मार्ग पर लिंक रोड हाईवे से ऊंचा मिला। इस संबंध में सुधार कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एआरटीओ ने बताया कि चिह्नित स्थानों पर जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा। इससे हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें