स्वामी एजूकेशनल पब्लिक स्कूल में जूनियर और सीनियर छात्रों की बीच चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन दस मैच खेले गए। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच शनिवार को होंगे। शुक्रवार को टूर्नामेंट का पहला मैच सुपर राइडर्स और हंटर जट्ट के बीच हुआ। सुपर राइडर्स ने दो विकेट से मैच जीता। दूसरा मैच स्वामी पैंथर्स और स्वामी 12 क्लब के बीच हुआ। स्वामी 12 क्लब ने छह विकेट से मैच जीता। तीसरा मैच राइजिंग स्टार्स और रॉयल डेयरडेविल के बीच हुआ। राइजिंग स्टार्स ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। चौथा मैच स्वामी लायंस चैलेंजर्स और स्वामी हाई ब्लास्टर्स के बीच हुआ। इसमेें स्वामी हाई ब्लास्टर्स ने चार विकेट से मैच जीता। पांचवें मैच में ब्लू चैलेंजर्स ने खालसा गर्ल्स को 15 रन से हराया। छठे मैच में रॉयल ब्रदर्स ने सिंह ब्रदर्श को पांच विकेट से पराजित किया। सातवां मैच ग्रेट चैंपियंस और ब्लू वैलस के बीच खेला गया। जिसमें ब्लू वैलस ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। आठवें मैंच में सुपर टाइगर्स व सिंह वारियर्स के बीच मुकाबदला हुआ। सिंह वारियर्स ने तीन विकेट से मैच जीता। नौंवा मैच पूरनपुर रायल्स चैलेंजर्स और पूरनपुर रायल्स के मध्य हुआ। पूरनपुर रायल्स ने 35 रनों से मैच जीता। दूसरे दिन का अंतिम मैच हंगरी टाइगर्स और स्वामी लाइंस के बीच हुआ। स्वामी लाइंस ने 73 रनों से मैच जीता। संरक्षक सरदार भजन सिंह, प्राचार्या डॉ. रंजना चौहान, डॉ. अरविंद दीक्षित, कोच अमन वर्मा ने सभी खिलाड़ियों की हौंसला आफजाई की।