गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक समारोह का समापन हो गया। समापन के दिन दीवान सजा। इसमें गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
तीसरे दिन शुक्रवार को गुरुद्वारा में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। इसके बाद दीवान सजा। इसमें गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के हजूरी रागी जत्था कुलविंदर सिंह, हेड ग्रंथी और कथा वाचक गुरमीत सिंह, कथा वाचक गुरदेव सिंह, बलविंदर सिंह के ढाडी जत्था, बिलरायां के कथावाचक रंजीत सिंह, पंजाब के अमृतसर के केवल सिंह कोमल के ढाडी जत्था ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। समारोह का संचालन मास्टर गुरदयाल सिंह ने किया। समारोह में बलजीत सिंह खैरा, जागीर सिंह, अमरजीत सिंह माटा, कश्मीर सिंह, अजीत पाल सिंह, हरविंदर सिंह सन्नी, कुलवंत सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, अर्जुन सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चला।