फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर चल रहे समारोह का समापन

Fri, 22 Jan 2016 10:50 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक समारोह का समापन हो गया। समापन के दिन दीवान सजा। इसमें गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

तीसरे दिन शुक्रवार को गुरुद्वारा में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। इसके बाद दीवान सजा। इसमें गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के हजूरी रागी जत्था कुलविंदर सिंह, हेड ग्रंथी और कथा वाचक गुरमीत सिंह, कथा वाचक गुरदेव सिंह, बलविंदर सिंह  के ढाडी जत्था, बिलरायां के कथावाचक रंजीत सिंह, पंजाब के अमृतसर के केवल सिंह कोमल के ढाडी जत्था ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। समारोह का संचालन मास्टर गुरदयाल सिंह ने किया। समारोह में बलजीत सिंह खैरा, जागीर सिंह, अमरजीत सिंह माटा, कश्मीर सिंह, अजीत पाल सिंह, हरविंदर सिंह सन्नी, कुलवंत सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, अर्जुन सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।  इस दौरान  गुरु का अटूट लंगर भी चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें