फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली गिरने से लिंटर टूटा, दरक गईं दीवारें

विज्ञापन
घुंघचाई में बिजली गिरने से छतिग्रस्त हुई छत--संवाद
विज्ञापन
घुंघचाई। तेज बारिश के बीच घुंघचाई गांव में बिजली गिरने से मकान का लिंटर टूट गया व दीवारें दरक गईं। धमाके की आवाज सुनकर पूरे गांव में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कई लोगों के बिजली उपकरण भी फुंक गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा। तेज बारिश के बीच रविवार को दिन में करीब तीन बजे तेज गडगडाहट के साथ घुंघचाई निवासी दिनेश के मकान पर बिजली गिरी। बिजली गिरते ही छत का लिंटर भरभराकर टूट गया। घर में लगे बिजली उपकरण भी फुंक गए। घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गांव निवासी बबलू और पप्पू और अरविंद के घर की दीवार चटक गई। बिजली के उपकरण भी नष्ट हो गए। गांव के अन्य लोगों के घरों पर बिजली चलित उपकरण भी चपेट में आ गए।
गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई। चीख-पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने बताया कि बिजली गिरने से घरों में लगे पंखे, बल्व, और अन्य उपकरण फुंक गए। गरीब परिवारों के सामने अब संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। संवाद

घुंघचाई में बिजली गिरने से छतिग्रस्त हुई छत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें