फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले बार की तुलना में घट गया मतदान प्रतिशत

Thu, 16 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पिछले बार की तुलना में घट गया मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
लोकतंत्र की विधानसभा चुनाव परीक्षा में जिले के मतदाता हालांकि प्रथम श्रेणी में पास जरूर हो गए हैं, लेकिन विधान सभा चुनाव 2012 की अपेक्षा इस बार 2.72 फीसदी कम मतदान हुआ है। यह हाल तब है जब मतदाता जागरूकता को प्रशासन व कुछ स्वयंसेवी संगठन बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का दावा कर रहे हैं। जिले की चार विधानसभा सीटों पीलीभीत शहर, बरखेड़ा, पूरनपुर (सुरक्षित) और बीसलपुर में संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद जो तस्वीर उभर कर सामने आई है उसके मुताबिक पीलीभीत शहर के मतदाताओं में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला है। शहर सीट पर 67.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो पिछले विधान सभा चुनाव की तुलना में 1.49 फीसदी अधिक रहा। शेष तीनों विधान सभा सीटों पर पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदातान का प्रतिशत कम रहा। बरखेड़ा विधान सभा सीट पर पिछले चुनाव में 69.81 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जो इस बार घट कर 66.66 फीसदी रह गया। इसी तरह पिछले विधान सभा चुनाव में पूरनपुर और बीसलपुर में क्रमश: 65.97 और  71.42 फीसदी मतदाताओं वोट डाले थे, जबकि इस बार मात्र 65.50 फीसदी और 62.66 फीसदी मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इस तरह जिले की चारों विधान सभा सीटों पर पिछले चुनाव की अपेक्षा 2.72 फीसदी कम मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

 विधान सभा  कुल मतदाता  पड़े वोट का प्रतिशत    कुल मतदाता    पड़े वोट का प्रतिशत
                       (2012)                                         (2017)
-------------------------------------------------------------------------------------------
पीलीभीत  3,40,050         66.17                              367674            67.66
बरखेड़ा     2,81,291          69.81                              303051            66.66
पूरनपुर (सु) 3,39,409        65.97                              3,68,517          65.50
बीसलपुर 3,14,747            71.42                              3,47,699          62.66
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें