फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से शहरवासी बेहाल

Wed, 11 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लंबे समय से बिजली की अघोषित कटौती जारी है। बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। जिससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह आठ बजे बिजली चली जाती है। इसके बाद 11.30 बजे सप्लाई दी जाती है। दो बजे फिर आपूर्ति काट दी जाती है। फिर शाम पांच बजे सप्लाई चालू होती है। यही क्रम करीब-करीब रात में भी रहता है। समय से बिजली सप्लाई न मिलने से शहरवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। इधर बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो रहीं है। बिजली की आवाजाही और कटौती से छात्र-छात्रों को भी परीक्षा की तैयारियों में काफी दिक्कतें हो रही हैं। बिजली पर आधारित लघु उद्योग धंधे भी बंदी के कागार पर हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली सप्लाई समय से देने की मांग की गई, लेकिन अधिकारियों का रवैया नहीं बदला। व्यापारी शीघ्र ही एक बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


फाल्ट से कई मोहल्लों की बिजली गुल
पीलीभीत। रामलीला रोड सब स्टेशन में सुुबह करीब आठ बजे तकनीकी खराबी आने से टाउन वन फीडर की सप्लाई काट दी गई। जिससे मोहल्ला सुनगढ़ी, स्टेशन रोड बाजार, नई बस्ती, थाना सिंह, तुलाराम, काला मंदिर, होली चौराहा समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें