फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह में हल्का कोहरा, दिन में धूप से मिली राहत

विज्ञापन
पीलीभीत में बुधवार को आसमान में सुबह से ही धूप ​खिली रही।स्कूल की छुटृी के बाद शहर की स्टेडियम
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई में बुधवार को मौसम में ठंड का एहसास कम रहा। सुबह में हल्के कोहरे के बाद दिनभर धूप खिली रही। इससे लोगों ने राहत महसूस की। वहीं शाम को सर्दी का एहसास होने से लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम ने करवट लेकर सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। सुबह में कोहरे के साथ दिन में बादल छाने के साथ ही हवाएं भी चलीं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जाने लगी है। हालांकि बुधवार को मौसम में कुछ राहत महसूस की गई।
मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम में बदलाव के बाद से ही लोग सर्दी के कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13. 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें