पीलीभीत। एलएच चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र के गन्ना किसानों का 26.39 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक आशीष गुप्ता ने बताया कि चीनी मिल ने 17 नवंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का 26 करोड़ 39 लाख 67 हजार रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। बताया कि चीनी मिल ने पेराई सत्र 2023-24 का गन्ना भुगतान पहले ही कर दिया है। मिल का पेराई सत्र 11 नवंबर को शुरू हुआ था। संवाद