फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बनेगा 100 बेड का लेवल टू कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर 24 घंटे के अंदर देखने को मिला। कोरोना संक्रमण के चार माह बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लेवल टू का जो कोविड अस्पताल अब तक नहीं बना पाया था, उसे अब सीएम के आदेश के बाद सौ बेड का बनाने के लिए अगले ही दिन जगह ढूंढ ली गई। लंबे मंथन के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शनिवार देर रात महिला अस्पताल की मदर चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग के भवन को लेवल टू का अस्पताल बनाने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

29 जुलाई को बरेली में मंडल स्तरीय बैठक में अपर मुख्य सचिव ने लेवल टू अस्पताल न बनाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग आनन फानन में जहानाबाद सीएचसी पर किसी तरह से 40 बेड का अस्पताल बनाने में जुट गया। इसे लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। मगर, तब तक सात अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग को 40 बेड का नहीं बल्कि 100 बेड का लेवल टू अस्पताल बनाने के निर्देश दे दिए। बैठक में तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की बात पर हामी भर दी, मगर वहां से आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद उड़ी हुई थी। पूरा अमला लेवल टू अस्पताल बनाने को लेकर मंथन करने में जुट गया। देर रात सीएमओ ने महिला अस्पताल की मदर चाइल्ड विंग में सौ बेड का लेवल टू का अस्पताल बनाने का आदेश जारी कर दिया। इस विंग के भवन में भर्ती महिलाओं के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यह जगह सील कर दी गई थी, तब से यह जगह खाली है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने एसीएच विंग के भवन में कोविड अस्पताल बनाने की पुष्टि की।
तीन अस्पताल चिह्नित हो चुके थे, अब चौथी जगह बन पाएगा
लेवल टू का कोविड अस्पताल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक तीन अस्पताल चिह्नित हो चुके थे, मगर इनमें एक भी काम नहीं आ सका। सबसे पहले गौहनिया चौराहा के नजदीक चीनी मिल मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल को लेवल टू के अस्पताल के नाम पर अधिगृहीत किया गया। मगर कोरोना केस बढ़ने के बाद भी इसमें कोई मरीज शिफ्ट नहीं हो पाया। अपर मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद लेवल टू अस्पताल के लिए नौगवां चौराहा के पास एक निजी अस्पताल को अधिगृहीत करने की प्रक्रिया शुरू हुई। मगर, बेड कम होने की वजह से यहां भी लेवल टू का अस्पताल नहीं बन पाया। उसके बाद जहानाबाद सीएचसी में लेवल टू का अस्पताल बनाने की प्रक्रिया तेज की गई। खींचतान करके यहां भी 40 बेड ही हो सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बरेली में हुई समीक्षा बैठक में 100 बेड का लेवल टू अस्पताल बनाने के निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चौथी जगह महिला अस्पताल की मदर चाइल्ड विंग के भवन को लेवल टू का अस्पताल बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कोविड का लेवल टू अस्पताल बनाने को लेकर निर्णय हो चुका है। महिला अस्पताल की मदर चाइल्ड विंग के भवन को एल टू अस्पताल के लिए प्रस्तावित किया गया है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें