फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने कहा - 40 नहीं 100 बेड का लेवल टू अस्पताल चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बरेली में स्वास्थ्य सेवाओं की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में डीएम और सीएमओ के साथ बैठक करके सख्त निर्देश दिए। स्वास्थ्य अफसरों ने सीएम को जहानाबाद में 40 बेड का लेवल टू का कोविड अस्पताल बनाने की बात बताकर संतुष्ट करने की कोशिश की। मगर सीएम ने स्पष्ट कहा कि 40 बेड से काम नहीं चलेगा, बल्कि 100 बेड का लेवल टू का अस्पताल चाहिए। मुख्यमंत्री का आदेश सुनने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर अब कहीं ज्यादा इंतजाम और जगह को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

बरेली में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कोविड अस्पताल लेवल टू का अस्पताल बनाने में लापरवाही सामने आई। स्वास्थ्य विभाग ने पांच महीने में लेवल टू का अस्पताल नहीं बना पाया। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद शासन से प्रत्येक जनपद में लेवल वन और टू के कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए गए थे। सूत्रों के अनुसार सीएम ने लेवल टू अस्पताल न बनने पर नाराजगी जताई और कहा कि 40 बेड का नहीं, बल्कि 100 बेड का अस्पताल बनाएं।
बता दें कि बरेली में 28 जुलाई को मंडल स्तरीय बैठक में अपर मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद एक निजी अस्पताल को लेवल टू का अस्पताल बनाने का फैसला किया गया था। मगर, वहां अस्पताल मलिक ने पर्याप्त बेड उपलब्ध न होने की बात कही। तब स्वास्थ्य विभाग ने लेवल टू अस्पताल को जहानाबाद सीएचसी पर बनाने का प्रस्ताव उच्चधिकारियों को भेजा था। वहां 40 बेड की व्यवस्था की जाना थी। इस प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस पर काम शुरू करा दिया था, मगर अब मुख्यमंत्री का नया आदेश मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें