फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीआरएस के लिए गोरखपुर भेजी गई पत्रावली, हो रही पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को संयुक्त निरीक्षण की जताई जा रही संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/ पूरनपुर। पीलीभीत- शाहगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। सीआरएस के लिए पत्रावली गोरखपुर भेजी गई है। जहां पत्रावली की जांच-पड़ताल की जा रही है। संभावना है कि सीआरएस से पहले 14 मार्च को संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसमें रेलखंड के कार्यों को देखा जाएगा।
मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद पूरा जोर पीलीभीत तक के रेलवे ट्रैक को चालू करने पर दिया गया। पीलीभीत से शाहगढ़ तक काम को तेजी के साथ पूरा कर माला नदी पुल पर भी काम कराया गया है। पुल पर बिजली लाइन भी डाल दी गई है।
विज्ञापन

सिग्नल, बिजली के खंभे और तार का काम पूरा कर लिया गया है। पांच मार्च को सुरक्षा टीम ने यहां आकर निरीक्षण भी किया था। इसकी रिपोर्ट दी गई थी। अब काम पूरा होने के बाद सीआरएस होना शेष है। इसके लिए पत्रावली गोरखपुर भेज दी गई है। वहां कराए गए कार्यों को लेकर पत्रावली को अनुमोदन से पहले ध्यान से देखा जा रहा है।
इससे पहले 14 मार्च को पीलीभीत- शाहगढ़ के बीच संयुक्त निरीक्षण होने की संभावना है। टीम यहां आकर कार्यों को देखेगी। अपनी रिपोर्ट गोरखपुर भेजेगी। इस रिपोर्ट के बाद सीआरएस होगा। फिलहाल सीआरएस और संयुक्त निरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

........
ट्रैक पर काम पूरा करा दिया गया है। सीआरएस के लिए पत्रावली गोरखपुर भेजी गई है। इससे पहले 14 को यहां पर संयुक्त निरीक्षण हो सकता है। इसकी तैयारी की जा रही है।
- कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, आरवीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें