फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की एक और दुकान में स्टॉक कम मिला, डीएम को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें भले बंद ही रही हों, मगर शराब की अवैध तरीके से बिक्री जारी है। दुकानदार महंगे दाम पर शराब बेचने में लगे हैं। एक दिन पहले बस अड्डा चौराहा की अंग्रेजी शराब की दुकान में गड़बड़ी मिली थी। अब एक और दुकान में शराब अवैध रूप से बेचने का खेल पकड़ा गया। एसडीएम के साथ पहुंची आबकारी टीम ने घंटों पड़ताल की। इसमें शराब का स्टॉक कम मिला। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

लगातार शिकायतें मिलने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शराब की दुकानों का स्टॉक चेक कराना शुरू कर दिया है। बुधवार को एक दुकान में गड़बड़ी पकड़ने के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने चेकिंग की कार्रवाई जारी रखी। आबकारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार भी टीम के साथ मौजूद रहे। एसडीएम ने बड़ा चौराहा स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर पहुंचकर उनका स्टॉक चेक कराया। देशी शराब की दुकान में फिलहाल कोई खास गड़बड़ी नहीं मिली, मगर अंग्रेजी शराब की दुकान में शराब का स्टॉक कम निकला, रजिस्टर भी अधूरा था। मोहल्ला दुबे में देसी शराब की दुकान में चार हजार पौअे मिले, जबकि स्टॉक रजिस्टर मौके पर नहीं था। शराब का रखरखाव भी संतोषजनक नहीं था। सामने आई गड़बड़ी पर सवाल किए गए तो सेल्समैन जवाब नहीं दे पाया। एसडीएम ने बताया कि शराब की दुकानों के स्टॉक का प्रतिदिन सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें