फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पहुंचकर तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया/पीलीभीत। जंगल से निकलकर दूर खेतों और आबादी वाले इलाकों में बाघ, तेंदुए की चहलकदमी जारी है। इससे लोगों में दहशत है। सोमवार रात जंगल से बाहर निकला तेंदुआ न्यूरिया क्षेत्र के बरी गांव में पहुंच गया और आवारा घूम रहे बछड़े को निवाला बना लिया। मंगलवार सुबह खेत की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा तो जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए और मवेशी के शव के गड्ढा खुदवाकर दबा दिया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर कई इलाको में बाघ, तेंदुए की दहशत है। इसमें अमरिया क्षेत्र तो बाघ के कुनबे का प्रवास स्थल बन गया है। इसकी रोकथाम करना भी अब विभाग के लिए टेढ़ी खीर है। आए दिन खेतों, मार्गों पर बाघ की चहलकदमी देखी जाती है। इधर इसके अलावा तेंदुए की चहलकदमी को लेकर भी किसान परेशान हैं। न्यूरिया क्षेत्र के अंतर्गत बरी गांव में मंगलवार को कुछ ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे तो उन्होंने गांव निवासी राजकुमार के गन्ने के खेत में घसीटे जाने के निशान देखे। ग्रामीणों ने आगे बढ़कर देखा तो खेत में एक बछड़े का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। दहशत के चलते ग्रामीण गांव लौट गए और सूचना वनकर्मियों को दी। वन दरोगा चंद्रसेन ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई हैै। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

सूचना के बाद भी नहीं हो रहा अमल
सप्ताहभर पूर्व से गांव के आसपास तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। अफसरों को लगातार जानकारी दी जा रही है, बावजूद इसके क्षेत्रीय वनकर्मी गश्त नहीं कर रहे है। काफी दहशत है।
विज्ञापन

- अनिल कुमार

जंगल से तीन किलोमीटर का फासला तय कर पहुंचा तेंदुआ
गांव से जंगल सीमा का करीब तीन किमी का फसला है। इलाके में करीब एक दर्जन गांव आसपास में लगे हुए है। तेंदुआ हमेशा महोफ मार्ग पर घूमता देखा गया है। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद विभागीय अफसरों को भी अवगत कराया गया है। कई पालतू जानवर अब तक शिकार बन चुके है।
विज्ञापन

- राजकुमार, ग्राम प्रधान, बरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें