फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से बाहर आधा घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा/पीलीभीत। सीमावर्ती क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने तेंदुए की चहलकदमी लगातार जारी है। शनिवार सुबह जंगल से बाहर निकला तेंदुआ नौजल्हा गांव के अंतर्गत नई बस्ती क्षेत्र में पहुंच गया और एक पेड़ पर चढ़ गया। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की जब तेंदुए पर नजर पड़ी तो दहशत फैल गई। दहशत के साथ तेंदुए को देखने के उत्सुक ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूरी बनाए ग्रामीण तेंदुए को देखते रहे। करीब आधा घंटे बाद तेंदुआ स्वयं ही पेड़ से उतरकर जंगल की ओर निकल गया।
विज्ञापन

बराही रेंज के अंतर्गत नौजल्हा क्षेत्र का जंगल पड़ता है। यहां पिछले लंबे समय से तेंदुए के कुनबे की दहशत है। खास बात यह है कि टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से तीन तेंदुओं को पिंजरे में कैद करने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के आधा दर्जन गांव की आबादी में दस्तक देकर तेंदुए मवेशियों को निवाला बना रहे है।

गभिया सहराई में निर्माणाधीन दुकान में मिले पगचिह्न
इधर शुक्रवार रात जंगल से बाहर आया तेंदुआ गभिया सहराई गांव की सीमा में पहुंच गया। गांव निवासी नोनी गौपाल की महाराजपुर मार्ग पर सीमेंट की दुकान है। पास में नई दुकानों का निर्माण चल रहा है। आबादी क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ निर्माणाधीन दुकान में बैठ गया। सुबह दुकान से लेकर आगे तक पगचिह्न मिले है।
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी को देखते हुए पूर्व से ही चार कैमरे लगा दिए गए है। वनकर्मियों को भी नियमित रूप से निगरानी करने के लिए कहा गया है। - वजीर हसन, रेंजर बराही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें