फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बूंदीभूड़ में दो दिन से नहीं दिखी तेंदुए की चहलकदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। सीमावर्ती गांव बूंदीभूड़ में आबादी के निकट घूम रहे तेंदुए की दो दिन से कोई चहलकदमी नहीं दिखी। जिससे ग्रामीणों के साथ वन कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। तेंदुए के जंगल की ओर लौटने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बूंदीभूड़ में एक तेंदुआ नौजल्हा क्षेत्र के जंगल से निकलकर आबादी के निकट पहुंच गया था। खेतों में उसकी मौजूदगी बनी होने से ग्रामीणों में दहशत थी। जानकारी के बाद से ही नौजल्हा वन चौकी की टीम तेंदुए की निगरानी में जुटी थी।
दो दिन पूर्व से तेंदुए की कोई मौजूदगी दिखाई नहीं दी। जिससे उसके जंगल की ओर लौटने का दावा किया जा रहा है। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया है। टीम को सक्रिय रहने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें