पूरनपुर। चीनी मिल सहित क्षेत्र में पिछले कई दिन से चहलकदमी कर रहा तेंदुआ तीन दिन से गांव जादौपुर गहलुइया के समीप एक गन्ना के खेत में डेरा जमाए हुए दिखा। सामाजिक वानिकी की टीम को शुक्रवार को भी खेत के समीप उसके पंजों के निशान मिले। खेत के समीप पिंजरा और कैमरा लगाया गया, ताकि तेंदुआ की गतिविधियों को कैद किया जा सके। सामाजिक वानिकी के प्रभारी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खेत के समीप तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं। उसकी चहलकदमी को कैद करने के लिए टीम को लगाया गया है। संवाद