फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो दिनों से नहीं दिखा तेंदुआ, सुरक्षा के लिए लगाया पिंजरा

विज्ञापन
पिंजरा लगाते वन कर्मी । स्रोत - डीएफओ
विज्ञापन
- सोमवार को डीएफओ ने मौके पर जाकर ड्रोन से तलाशी लोेकेशन, नहीं दिखा कुनबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास वन कर्मियों को तेंदुए के कुनबे का कोई सुराग नहीं मिला है। वन कर्मी दो दिन से निगरानी में जुटे हैं। सोमवार को डीएफओ ने टीम के साथ ड्रोन से भी तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा के लिहाज से एक रेस्क्यू टीम और पिंजरा भी रखवाया गया है।
कुछ दिन पहले पुरानी पीलीभीत में बंद पड़े भट्ठे के पास गेहूं के खेत में दो बच्चों के साथ एक तेंदुए का फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। सुरक्षा को लेकर सामाजिक वानिकी की टीम लगा दी गई। कैमरे भी लगाए गए। बीते दो दिनों से वहां पर तेंदुए की मौजूदगी न होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि तेंदुआ बच्चों के साथ चला गया है। सोमवार को डीएफओ मनीष सिंह ने टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। गश्त भी की लेकिन तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो सकी। यहां पर तीन शिफ्टों में 24 कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि गश्त के साथ ही ड्रोन से भी लोकेशन ट्रेस कराई गई। किसी भी खेत और भट्ठे पर तेंदुए की मौजूदगी नहीं पाई गई है। सुरक्षा को लेकर एक रेस्क्यू टीम हेलीपैड और एक सभा स्थल पर लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें