फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में मिला तेंदुआ का शव, वन विभाग की टीम ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Sat, 31 Jan 2026 03:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में कई दिनों से चहलकदमी कर रहे तेंदुए का शव शनिवार देर रात बरामद हुआ। खुटार वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अधिकारी तेंदुए की अधिक उम्र होने का तर्क दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है, जिससे इलाके में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव पटिहन की आबादी के आसपास दो दिन पूर्व से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। वन विभाग की टीम तेंदुआ की निगरानी कर रही थी। 

गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव 
शनिवार सुबह श्रीनगर गौंटिया की आबादी से सटे गन्ने के खेत में तेंदुआ का शव पड़ा मिला। सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग को दी गई। जानकारी पर खुटार सामाजिक वानिकी रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


टीम तेंदुआ के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आईवीआरआई ( भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान) बरेली भेज दिया गया। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि घटना खुटार रेंज के अंतर्गत की है। तेंदुए की अधिक आयु थी। शव को खुटार वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें