फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर तेंदुए ने बकरी को मारा, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भायपुर की घटना से लोगों में दहशत, गांव उदयपुर में भी दिखा वन्यजीव
विज्ञापन

पूरनपुर। चीनी मिल के समीप तेंदुए ने गांव भायपुर के वेदराम के घर में घुसकर बकरी को मार डाला। शोर पर तेंदुआ गन्ना की खेतों की ओर चला गया। इधर, चीनी मिल में पानी की टंकी के समीप तेंदुआ दिखाई दिया। शोर होने पर वह चीनी मिल की झाड़ियों में घुस गया।

तेंदुआ की चहलकदमी न रुकने से लोग दहशत में है। शनिवार रात को तेंदुए ने चीनी मिल से कुछ दूरी पर गांव भायपुर के वेदराम के घर में घुसकर बकरी को मार डाला। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने बकरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे दफन करा दिया। रविवार दोपहर चीनी मिल परिसर में पानी की टंकी के समीप बैठा तेेंदुआ देख लोगों ने शोर किया। तब तेंदुआ चीनी मिल में झाड़ियों में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव उदयपुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप गन्ना के खेत के समीप बैठे तेंदुए को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। इससे तेंदुआ गन्ना के खेत में चला गया। सामाजिक वानिकी रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि तेंदुए की निगरानी के लिए टीमेंं लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें