फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माधोटांडा कस्बे के बाग में पहुंचा तेंदुआ, बछड़े को मार डाला

Sat, 14 Nov 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। कस्बे में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुआ इजाजत खां के बाग में पहुंच गया और वहां एक बछड़े को मार डाला। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बाग में तेंदुए के आने और बछड़े को शिकार बनाने की खबर कस्बे में फैलते ही आसपास के लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ बाग में पहुंचा और बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बाग में तेंदुए के मौजूद होने की आशंका जताते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। आसपास के इलाके में तेंदुए की चहलकदमी को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। कस्बे के आबादी क्षेत्र के नजदीक तेंदुए के पहुंचने से लोग अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। डीएफओ भरत कुमार डीके के बताया कि क्षेत्रीय टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें