फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई थी तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुला मौत का राज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। महोफ रेंज में तेंदुए की मौत ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद अब सुरक्षा को लेकर कार्रवाई शुरू की जा रही है। इसको लेकर डीएफओ की ओर से पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता को पत्र जारी किया जाएगा।
तीन दिन पूर्व महोफ रेंज के भरतपुर कंपार्टमेंट में गश्त के दौरान वन कर्मियों को तेंदुए का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। तेंदुए के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार को इसकी रिपोर्ट डीएफओ मनीष सिंह को सौंपी गई, जिसमें मौत का कारण करंट लगना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि घटनास्थल के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। पेड़ पर चढ़ने के दौरान संभवत। तेंदुए की पूंछ हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसकी वजह से करंट खाकर वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। तेंदुए की आयु करीब दो वर्ष थी, जो कि मादा था। विद्युत लाइन को लेकर पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा जाएगा, ताकि सुरक्षा को लेकर काम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें