बीसलपुर के गांव दौलतपुर हीरा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण । स
बीसलपुर। गांव दौलतपुर हीरा के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर मेंं 13 बच्चे साधारण बीमारी से पीडि़त पाए गए। शिविर में कुल 79 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में बच्चों की सुविधा के लिए चार पटल बनाए गए थे। पहले पटल पर बच्चों का पंजीकरण किया जा रहा था। दूसरे पटल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. ललिता रस्तोगी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रहीं थी। तीसरे पटल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंंद्र कुमार बच्चों की आखों की जांच कर रहे थे।
चौथे पटल पर स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स प्रगति पांडेय बीमार बच्चों को दवाई दे रहीं थी। डॉ. ललिता रस्तोगी ने बताया कि जांच में 13 बच्चे बुखार, खांसी, जुकाम, सिर दर्द, पेट दर्द आदि साधारण बीमारियों से पीडि़त पाए गए। उन्हें मौके पर दवाई दे दी गई है। संवाद