फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: गजरौला में तेंदुओं ने फैलाई दहशत, एक ने सिपाही समेत तीन को किया घायल, दूसरा फार्म हाउस में घुसा

Thu, 27 Apr 2023 03:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में तेंदुओं ने दहशत फैला रखी है। बुधवार के बाद गुरुवार को फिर एक तेंदुआ देखा गया। इस तेंदुए ने दो किसानों और एक सिपाही पर हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। 
विज्ञापन
फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक और तेंदुए ने दहशत फैला दी। तेंदुए ने हमला कर दो किसानों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के एक सिपाही पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। सिपाही समेत तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले बुधवार को एक तेंदुआ मेजर सोहेल के फार्म हाउस में घुस गया था। उसे कुत्तों ने खदेड़ा। 

विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लखाखास निवासी किसान डोरीलाल और लालता प्रसाद गुरुवार सुबह सात बजे खेत पर गए थे। गांव से लगभग 400 मीटर की दूरी पर नहर के किनारे खेत हैं। डोरीलाल गांव के ही कुंवर बहादुर के खेत पर गन्ने की कटाई करने गए थे। लालता प्रसाद अपने खेत में गेहूं काटने गए थे। 

इसी बीच झाड़ी से निकले तेंदुए ने सबसे पहले डोरीलाल पर हमला कर दिया। शोर शराबा होने के बाद डोरीलाल से 200 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में लालता प्रसाद थे। तेंदुए ने लालता प्रसाद पर भी झपट्टा मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इसकी सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। गांव से सैकड़ों ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन

हमला कर सिपाही को भी किया घायल 

गजरौला पुलिस को सूचना दी गई। गजरौला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास करने लगी। इसी बीच झाड़ियों से निकले तेंदुए ने गजरौला पुलिस के गाड़ी चालक दानवीर सिंह पर हमला कर दिया। इससे सिपाही के गाल और हाथ पर पंजा लगने से जख्म हो गए। 

गांव लखाखास निवासी बबलू वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए तेंदुए पर डंडा चला दिया, जिससे तेंदुआ झाड़ियों में छिप गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह क्षेत्र सामाजिक वानिकी बीसलपुर में आता है। 

सामाजिक वानिकी डिप्टी रेंजर सुरेश वर्मा एसडीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी की। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें