फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी के बयान पर राज्यमंत्री का पलटवार: 'पीलीभीत की जनता को चप्पल उठाने वाला समझते हैं, आमजन देंगे जवाब'

Wed, 26 Apr 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि योगी सरकार ने जो यहां मेडिकल कॉलेज बनवाया है वह यहां 25 साल पहले होना चाहिए था। ये लोग जनता का दर्द नहीं जानते। कहा ये नेता सफेद झूठ बोलते हैं कि मेरे पास तो एक घर है मैं तो चार कमरों के घर में रहता हूं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एक जनसभा में कहा कि बड़े नेता यहां की सीधी सादी जनता को छलकर वोट ले जाते हैं। कहा ये लोग हेलीकॉप्टर से नामांकन कराने आते हैं, क्या कोई गरीब हेलीकॉप्टर से नामांकन कराने आता है। यहां आकर कहते हैं कि एक कमरे में रहता हूं।

विज्ञापन


राज्यमंत्री संजय गंगवार बीसलपुर में एक जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीलीभीत के लोगों को ये नेता समझते हैं कि यह हमारी चप्पल उठाते हैं। कहा कि जो लोग चप्पल उठाते हैं वह चप्पल तेजी से मारते भी हैं। 2022 में जनता ने ऐसी चप्पल मारी है कि भूले नहीं हैं। ये लोगों को छलकर वोट ले जाते हैं। बीमार होने पर हेलीकॉप्टर से दिल्ली जाते हैं। 

योगी सरकार ने जो यहां मेडिकल कॉलेज बनवाया है वह यहां 25 साल पहले होना चाहिए था। ये लोग जनता का दर्द नहीं जानते। कहा ये नेता सफेद झूठ बोलते हैं कि मेरे पास तो एक घर है मैं तो चार कमरों के घर में रहता हूं। कहा ये लोग नामांकन कराने हेलीकॉप्टर से आते हैं। कोई गरीब हेलीकॉप्टर से नामांकन कराने आता है क्या। 
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां घर-घर में योगी और मोदी रहते हैं। जो लोग यहां की जनता को चप्पलें उठाने वाला समझते हैं उनको यहां की जनता चुनाव में जवाब देगी। राज्यमंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राज्यमंत्री के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि जिले के दो बड़े नेताओं में आने वाले दिनों में जुबानी जंग तेज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें