फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने ग्रामीणों को  नहीं दी कैंप की सूचना

Thu, 14 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
गांव में कैंप लगाकर अधिकारियों द्वारा समस्याएं सुने जाने की जानकारी हल्का लेखपाल ने ग्रामीणों को नहीं दी। ग्रामीणों को बगैर सूचना दिए पहुंचे एडीएम अजयकांत सैनी और एएसपी विकास कुमार वैद्य ने तीन गांवों में कैंप किया, लेकिन जानकारी के अभाव में पीड़ितों की संख्या काफी कम रही। इससे नाराज एडीएम ने लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई है। 
विज्ञापन

शासन ने गांवों में कैंप कर अधिकारियों को समस्याएं सुनने के आदेश दिए हैं। एडीएम अजयकांत सैनी और एएसपी विकास कुमार वैद्य गुरुवार को ट्रांस शारदा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने गांव सिद्धनगर, शांतीनगर और कबीरगंज में कैंप लगाकर जनसमस्याएं सुनीं, लेकिन ग्रामीणों को अधिकारियों द्वारा आकर समस्याएं सुनने की जानकारी हल्का लेखपाल ने न तो ग्राम प्रधानों को दी और न ही ग्रामीणों को। अधिकारियों के अचानक गांव पहुंचने पर लोग अवाक रह गए। कैंप में भीड़भाड़ न होने पर जब अधिकारियों ने पूछा तो ग्रामीणों व प्रधानों ने कैंप लगने की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। जिस पर एडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने हल्का लेखपाल रामचंद्र को आड़े हाथों लेकर जमकर फटकार लगाई। कैंप में अधिकारियों ने जमीन संबंधी विवादों, असलहों व हिस्ट्रीशीटरों आदि की जानकारी कर वापस लौट कर थाना पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने थाने का निरीक्षण किया और अभिलेख आदि देखे। एएसपी ने अभिलेख अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई और अभिलेखों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें