फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घूस लेने का आरोपी लेखपाल और उसका गुर्गा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। घूस लेने के आरोपी लेेखपाल और उसके गुर्गे को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बरेली से आई एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार को तहसील कार्यालय के एक कक्ष से दो ग्रामीणों से उनके जायज कार्यों के एवज में पांच हजार रुपये घूस लेते हुए जसोली दिवाली क्षेत्र के लेखपाल संजीव कुमार और उसके गुर्गे अर्जुन प्रसाद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
टीम प्रभारी इस्त्यिाक वारसी ने दोनों के विरुद्ध कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम ने दोनों आरोपियों का मंगलवार को सुबह यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया। उसके बाद टीम ने दोनों को ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन कोर्ट बरेली में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया, जिसकी पुष्टि यहां के कोतवाल अशोकपाल ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने दिए सावधानी से काम करने के निर्देश

बीसलपुर। एसडीएम महीपाल सिंह ने लेखपाल संजीव कुमार और उसके गुर्गे के पकड़े जाने के बाद मंगलवार को तहसील सभागार में कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर बहुत सावधानी से काम करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की लोगों से सुविधा शुल्क मांगने अथवा लेने की कोई शिकायत नहीं आना चाहिए। वे लोग जनता के जायज कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें। कोई दिक्कत आने पर वे लोग संबंधित अधिकारियों से राय मशवरा ले सकते हैं। अगर शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें