पूरनपुर। गांव छोटा मदारपुर निवासी रमेश ने डीएम से गांव के धार्मिक स्थल जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण कर झोंपड़ी डालने की शिकायत की है। डीएम ने एसडीएम को पुलिस टीम के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रमेश ने बताया कि विवाद पर मई महीने में लेखपाल ने रास्ते की पैमाइश की थी। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने रास्ते पर झोंपड़ी डालकर कब्जा कर लिया। पत्र में रमेश ने रास्ता खुलवाने की मांग की है। संवाद