फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मणनगर में लगी भीषण आग, 16 घर जले

Tue, 12 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत/हजारा।
विज्ञापन
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दो पशु झुलसे, घरों में रखा सारा सामान जलकर राख 
आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड धनारा घाट पर फंसी 
तेज हवाओं के बीच चूल्हे की चिंगारी से थाना हजारा के गांव लक्ष्मणनगर में आग भड़क उठी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग से 16 घर जल गए। दो पशु भी झुलस गए। 12 हजार की नगदी समेत घरों में रखा करीब 10 लाख का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
मंगलवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं। सुबह करीब 10.30 बजे गांव लक्ष्मणनगर निवासी नासिर के घर से आग भड़क उठी। नासिर ने बताया कि खाना बनाकर खाने-पीने के बाद वह परिवार के लोग गेहूं की कटाई करने खेत पर चले गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चूल्हे की राख में मौजूद चिंगारी से घर में आग भड़क उठी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे गांव में हाहाकार मच गया। खेतों में काम कर रहे लोग भी गांव की ओर दौड़ पड़े। चीखपुकार के बीच कई ग्रामीण अपने घरों का सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने लगे। तमाम लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाने में असफल रहे। देखते ही देखते आग ने भूरे खां, अमीन, विजय कुमार, रामपरवेज, मेहंदी हसन, सुग्रीव, रघुनाथ, कमलवती, विक्रम, राजकुमार, लालबहादुर, शकीला बानो, शंभू, जयप्रकाश, और मातादीन के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर हजारा पुलिस और आसपास गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में नासिर के दो पशु झुलस गए और 12 हजार की नगदी, जेवर, घरेलू सामान सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। अन्य घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा, बिस्तर आदि जल जाने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर हलका लेखपाल रामचंद्र और कानूनगो सुमेरलाल ने गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन


धनारा घाट पर रेत में फंस गई फायर ब्रिगेड
लक्ष्मणनगर में भीषण आग लगने की सूचना पर पूरनपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को हजारा भेजा गया। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे गाड़ी धनारा घाट पर बने पांटून पुल को पार करने के बाद रेत में फंस गई। उसे काफी मशक्कत के बाद भी नहीं निकाला जा सका। शाम को बमुश्किल दमकल कर्मियों ने गाड़ी बाहर निकाली और फिर लौट गए।   
विज्ञापन


जिपंस ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया
वार्ड संख्या तीन के जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह गांव लक्ष्मणनगर पहुंचे और अग्नि पीड़ितों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने डीएम से मिलकर पीड़ितों को शीघ्र अहैतुक सहायता दिलाने और हजारा क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र खोले जाने की मांग का भरोसा दिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें