फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाजार में सजने लगे मिट्टी के करवे कुम्हारों को मिल चुके दो लाख ऑर्डर

Fri, 16 Oct 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बाजार में कारवां तैयार करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। 29 अक्तूबर को करवाचौथ है। ऐसे में पर्व करीब आते ही शहर से लेकर देहात तक मिट्टी के करवे की मांग बढ़ने लगी है। कुम्हारों ने करवे तैयार करने का काम तेज कर दिया है। शहर के कुम्हारों को अब तक करीब दो लाख करवे बनाने के ऑर्डर मिल चुके हैं। मांग को समय पर पूरा करने के लिए कुम्हार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ पर शाम को विधि-विधान से पूजा करने के बाद करवे से चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है। इसी वजह से पर्व पर मिट्टी के करवे की विशेष मांग काफी रहती है। कुम्हारों के सामने बड़ी संख्या में करवे तैयार करने के साथ उनकी गुणवत्ता और सजावट का ध्यान रखने की चुनौती भी है।
मिट्टी से करवे तैयार करने उन्हें सुखाने और फिर रंगाई करने में काफी मेहनत लगती है। इसके चलते परिवार के अन्य सदस्य भी मिलकर इस काम को पूरा करने में जुटे हैं। शहर के ज्ञानेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि बाजार में सभी व्यापारियों को लगभग दो लाख करवा देने के ऑर्डर मिल चुके हैं। बाजार में एक सुंदर सजा करवा 25-30 रुपये तक बिकेगा। जो कि थोक में 15-20 रुपये में दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें