फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गाजियाबाद कांड को लेकर वकीलों में उबाल, विरोध-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
पूरनपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर जिले के अधिवक्ताओं में उबाल है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर जिले के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन परिसर से जुलूस निकाला। जनपद न्यायालय परिसर होते हुए टनकपुर मार्ग स्थित कलक्ट्रेट तिराहा पर जाम लगा कर घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। पूरनपुर, बीसलपुर आदि तहसीलों में अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में तत्काल अधिवक्ता संरक्षण कानून (अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट) लागू किया जाए। गाजियाबाद के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सहोता, विवेक अवस्थी , मोहन गिरि गोस्वामी, आनंद मिश्रा, आलोक नगाइच, संतराम राठौर, अनवार अहमद खां, राजीव अवस्थी, , कुलदीप अवस्थी, तारिक अली बेग, अशोक बाजपेई आदि उपस्थित रहे।



पूरनपुर में भी वकील गरजे
पूरनपुर। गाजियाबाद में लाठीचार्ज के विरोध मेें यहां भी वकीलों ने प्रदर्शन किया। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के नेतृत्व में वकील कोतवाली गेट के सामने एकत्र हुए। यहां से नगर में विरोध जुलूस निकाला। जुलूस स्टेशन मार्ग, माधोटांडा मार्ग, तिरंगा चौराहा, बाजार होते हुए तहसील में पहुंचकर सभा में बदल गया। सभा में वकीलों ने गाजियाबाद की घटना की निंदा की। राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में गाजियाबाद के आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने और अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग की गई। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष संजय सक्सेना, संजय पांडेय, संजय विश्वास, मुकेश गुप्ता, मोहम्मद असद खां, उमाशंकर सक्सेना, दामोदर प्रसाद यादव आदि वकील शामिल रहे। संवाद



बीसलपुर में भी लाठीचार्ज का विरोध
बीसलपुर। अधिवक्ता सुबह करीब 11 बजे तहसील परिसर में जमा हुए और गाजियाबाद कांड को लेेकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उन पर मुकदमा पंजीकृत किए जाने, प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गुप्ता, महासचिव राजाराम माथुर, आशुतोष शुक्ला, शैलेष शर्मा, अशोक जायसवाल, संतोष वर्मा, ओम माथुर, अजय, श्याम कृष्ण मौर्य, ज्ञानेंद्र, जगपाल, निर्भय सक्सेना आदि शामिल रहे। संवाद

पूरनपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद

पूरनपुर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें