एसडीएम के खिलाफ आंदोलनरत वकीलों ने सोमवार को जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एसडीएम का पुतला फूंका। वकीलों ने एसडीएम का स्थानांतरण न होने तक आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। आंदोलन की रूपरेखा तय करने को सोमवार को वकीलों की बैठक भी होगी।
एसडीएम के खिलाफ आंदोलनरत वकीलों ने शुक्रवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में तहसील से एसडीएम के पुतले के साथ जुलूस निकाला। ब्लाक चौराहा होता हुआ जुलूस एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां वकीलों के एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूूंका। इस दौरान हुई सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि समस्या को लेकर वकीलों का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला था। डीएम ने एडीएम को भेजकर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
शुक्रवार को एडीएम को जांच के लिए पहुंचना था। वकीलों ने उनसे मोबाइल पर संपर्क किया तो व्यस्तता होने का हवाला देकर पहुंचने में असमर्थता जता दी। इससे वकीलों मेें रोष है। वक्ताओं ने कहा कि अब एसडीएम का स्थानांतरण न होने तक उग्र आंदोलन होगा। सोमवार को बार की बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में अध्यक्ष संजय सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर मिश्र, सईद खां, दामोदर यादव, आदर्श पांडेय, विकास सक्सेना, राहुल सक्सेना, माइकल आदि वकील थे।