फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी से अभद्रता पर भड़के वकील, सीएचसी में किया हंगामा

Thu, 21 Jul 2016 11:23 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 साथी से डॉक्टर के अभद्रता करने पर भड़के वकीलों ने सीएचसी में हंगामा कर एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम का घेराव किया। बाद में मोबाइल पर सीएमओ से बात कर वकीलों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी यादव के नेतृत्व में सीएचसी पहुंचे वकीलों ने साथी मोहम्मद असलम और उनकी पत्नी से अभद्रता के विरोध में हंगामा कर एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम का घेराव किया। वकीलों का आरोप था कि रात में पत्नी के साथ दवाई लेने सीएचसी पहुंचे वकील मोहम्मद असलम और उनकी पत्नी से डॉ. अभिनव पांडये ने अभद्रता की। अस्पताल में कोई दवाई न होने का हवाला देकर बगैर दवाई दिए लौटा दिया। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वकील मोहम्मद असलम खां ने आरोप को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी को संबोधित पत्र भी एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम को सौंपा। आक्रोशित वकील डॉ. अभिनव पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने अध्यक्ष डीपी यादव की सीएमओ से मोबाइल पर बात कराई। सीएमओ के आश्वासन पर वकील शांत हुए। उधर, डॉ. अभिनव पांडेय ने आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि रात करीब ढाई बजे वकील अपनी पत्नी के साथ सीएचसी पहुंचे थे। उनके उठने में कुछ देर होने पर वकील ने ही उनसे ऊंची आवाज में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें