फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में वकील की हत्या पर रोष, नारेबाजी

Wed, 11 Mar 2015 11:24 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में दिनदहाड़े पुलिसकर्मी द्वारा वकील की हत्या की खबर से मुख्यालय के अधिवक्ताओं में आक्रोष फैल गया। दोपहर बाद वकीलों ने कचहरी में प्रदर्शन कर हड़ताल शुरू कर दी। गुरुवार को भी कलमबंद हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद खबर पता चली की इलाहाबाद में पुलिसकर्मी ने अधिवक्ता को मौत के घाट उतार दिया है। इससे वकीलों में रोष फैल गया। संयुक्त बार अध्यक्ष अवधेश मिश्रा एवं सेंट्रल बार अध्यक्ष अमित मिश्रा के साथ वकीलों ने कचहरी में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल गुरुवार को भी रहेगी।

देर शाम अमित मिश्रा की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि वकालत के दौरान कचहरी में दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या होने से कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का पता चलता है। सरकार वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


बैठक में बीडी पांडेय, वीपी सिंह राना, प्रभात शंखधर, राजकमल रस्तोगी, आलोक नगायच, लालमन वर्मा, धीरेंद्र मिश्र, एमएम मलिक, सुनील मिश्र, राजीव अवस्थी, यूसुफ अली, अशोक शर्मा, बाबूराम शर्मा, उपेंद्र वाजपेई, मुन्नालाल वर्मा, सरोज वाजपेई, अशोक वाजपेई, विकास शुक्ला मौजूद रहे।

वकीलों का होली मिलन समारोह स्थगित
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि एसोसिएशन का होली मिलन समारोह गुरुवार को अधिवक्ता संघ हाल में रखा गया था। इलाहाबाद में वकील को गोली मारने की हुई घटना को लेकर समारोह स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें