फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने किया ऑनलाइन खतौनी का शुभारंभ

Sat, 30 Jul 2016 08:23 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त प्रमांशू ने बीसलपुर के भूलेख कार्यालय का एनआईसी से ऑनलाइन शुभारंभ किया। इससे अब बीसलपुर तहसील क्षेत्र के किसान कहीं से भी ऑनलाइन खतौनी प्राप्त कर सकेंगे। उद्घाटन से पूर्व उन्होंने पुलिस के साथ बैठक कर लॉ एंड आर्डर पर चर्चा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त प्रमांशू शनिवार शाम डीआईजी आशुतोष कुमार के साथ पीलीभीत पहुंचे। पहले उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सावन में कांवड़ को लेकर शांति व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में नई परंपरा न पड़ने दी जाए। साथ ही डीजे आदि पर विशेष निगरानी की जरूरत है। बैठक के बाद वह कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ऑनलाइन हो चुके बीसलपुर के भूलेख कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद असलम खां और नवदिया वदी निवासी हरगोविंद की खतौनी निकाली। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि बीसलपुर तहसील की खतौनियां ऑनलाइन हो गईं हैं, जबकि पूरनपुर और सदर का काम चल रहा है। पीलीभीत पहुंचने से पहले बीसलपुर से पीलीभीत तक मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले कई गांव के बूथों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम मासूम अली सरवर, एसपी मुनिराज, एडीएम अजयकांत सैनी, एएसपी विकास वैद्य, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा, एसडीएम जेपी चौहान, बीपी सिंह, नन्हेलाल, सीओ निर्मल सिंह बिष्ट, जगतराम जोशी, बीपी सिंह, एनआईसी प्रभारी कृष्ण कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें