फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांवों की तर्ज पर नगर के लोगों का भू-रिकार्ड और नक्शा होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांवों की तर्ज पर नगर का भी भू-रिकार्ड और नक्शा तैयार कराया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश के 10 नगर निगम, नगर पालिकाओं के चयन में पूरनपुर नगर पालिका को भी शामिल किया गया है। इसके तहत घरों की नापजोख होगी। गृह स्वामी को प्रापर्टी कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्ननाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) के तहत पिछले साल नगर का डिजिटल नक्शा तैयार कराया गया था। इसमें हाई क्वालिटी ड्रोन कैमरों से वीडियो और फोटोग्राफी कराई गई। इसके दूसरे चरण में पायलट प्रोजेक्ट में गांवों की तर्ज पर नगर के भू-रिकार्ड का नक्शा तैयार कराया जाएगा। केंद्र सरकार की नक्शा पायलट प्रोजेक्ट में प्रदेश के 10 जिलों में नगर निगम गोरखपुर, नगर निगम झांसी, हरदोई जिले में नगर पालिका हरदोई, बाराबंकी मेंं नगर पालिका नवाबगंज, चित्रकूट में नगर पालिका चित्रकूट धाम, मिर्जापुर में नगर पालिका चुनार, शाहजहांपुर में नगर पालिका तिलहर, अंबेडकर नगर में नगर पालिका टांडा, बुलंदशहर में नगर पालिका अनूप शहर के अलावा नगर पालिका पूरनपुर चयनित हुई है।
नगर पालिका ईओ एजाज अहमद ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत नगर के घरों की नापजोख कराई जाएगी। प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य भूमि, भवन का मालिकाना हक तय करना और संपत्तियों की खरीद फरोख्त में होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है। मालिकाना हक के लिए लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड भी जारी होगे। इससे किसके पास कितनी और प्रापर्टी है स्पष्ट होगा। प्रापर्टी कार्ड मिलने के बाद इसके माध्यम से लोग योजनाओं का भी लाभ ले सकेगे। बुधवार से कार्य के शुभारंभ की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें