फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सामग्री से भरी कार पकड़ी, मुकदमा

Sun, 29 Jan 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 उड़न दस्ता प्रभारी ने शनिवार की शाम खनंका पुलिस चौकी के सामने शाहजहांपुर की ओर से बिना अनुमति प्रचार सामग्री ला रही एक कार पकड़ी है। उड़न दस्ता प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह शाहजहांपुर रोड पर खनंका पुलिस चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक कार में  1200 बैनर बरामद हुए। कार चालक बिना अनुमति से इन बैनर को ला रहा था। चालक के पास कार के पंजीकरण संबंधी अभिलेख भी नहीं थे। उड़न दस्ता प्रभारी ने पकड़ी गई कार चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह के हवाले कर दी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर बिना अनुमति के प्रचार सामग्री ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें कार चालक जिला शाहजहांपुर के कस्बा निगोही निवासी गुफरान को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार चालक का चालान कर दिया है और बरामद कार, प्रचार सामग्री सील कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें