फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आपस में संवाद न होने से बढ़ती हैं मानसिक समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आधुनिकता की दौड़ में हम लोग अपने परिजनों व साथियों से संवाद भूल चुके हैं। जिससे मानसिक समस्याएं जोर पकड़ने लगी हैं। यह बातें राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित गोष्ठी में सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने कहीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सीएमओ के अलावा सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विपिन मिश्रा, एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ. एसके सिंह ने विचार रखकर मरीजों को जागरूक किया।
टेलीमानस सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि टोल फ्री नंबर 14416 पर किसी भी समय फोन कर अपनी चिंता, तनाव या अन्य मानसिक समस्या के बारे में बात कर सकते हैं। जिसपर काउंसलर आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित परामर्श देंगे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बरहा के विद्यार्थी सनद अकमल, नक्ष, मल्लिका, भुवनेश्वर, अर्चना, कोमल, ललिता ने शिक्षिका विजेता मिश्रा के निर्देशन में मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
काउंसलिंग व इलाज के बाद ठीक हुए मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की साइकोथेरेपिस्ट पल्लवी सक्सेना ने किया। इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, हेल्प डेस्क मैनेजर राजेश कुमार, इंतजार अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें