फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की लाठियों से पीटकर हत्या, बरामदे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। मामूली कहासुनी में एक मजदूर की लाठियों से पीटकर पहले बेसुध कर दिया और कुछ घंटों बाद फिर हमला करके तब तक मारा, जब तक जान नहीं चली गई। पुलिस ने छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस लगाए गए आरोपों की छानबीन के बाद ही कार्रवाई के मूड में है।
विज्ञापन

कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर सात निवासी माखनलाल (35) पुत्र स्व. सुमेरलाल मजदूरी करते थे। वार्ड नंबर दो के रहने वाले इम्तियाज अहमद से रविवार दोपहर करीब दो बजे से उनकी कहासुनी हो गई। दोनों में गाली गलौज के बाद विवाद बढ़ा और इम्तियाज ने अपने साथी इश्तियाक, इंतकाल, दानिश, जैनुल और छोटू को बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी डंडों से माखनलाल की पिटाई कर दी। हमलावर बेसुध हालत में उन्हें सड़क पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने माखनलाल को घर के भीतर चारपाई पर लिटा दिया। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। आरोप है कि देर रात दोबारा हमलावरों ने एकराय होकर उन्हें लाठियों से तब तक पीटा, जब तक जान नहीं चली गई।
रिश्तेदारों से सूचना मिलने पर छोटा भाई नन्हेलाल सोमवार तड़के माखनलाल के मकान पर पहुंचा। अविवाहित माखनलाल अपने घर में अकेले ही रहते थे। माता-पिता की मौत हो चुकी है। नन्हेलाल समेत दो भाई अलग रहते हैं। नन्हेलाल को भाई का शव बरामदे में जमीन पर पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ बीसलपुर लल्लन सिंह, इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। इसके बाद मुख्यालय से एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र भी आ गए। उन्होंने भी ग्रामीणों और परिवार वालों से जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इंस्पेक्क्टर ने बताया कि सभी छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरोपी बोले...दोबारा नहीं गए मजदूर पर हमला करने
पुलिस ने नामजद किए गए पांच हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें सभी ने दिन में की गई पिटाई को कबूल भी कर लिया है। हमलावरों ने कहा कि माखनलाल शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। मना करने के बाद भी जब नहीं माना तो पिटाई कर दी थी। मगर वे रात में दोबारा हमला करने नहीं गए। ऐसे में पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन करने में जुटी है।
मजदूर की हत्या की तहरीर मिली थी। उसी आधार पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गहनता से छानबीन कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। उसी आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें