फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के निकट पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के भैरों कला गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर का शव घर से करीब 50 मीटर दूर शहतूत के पेड़ से लटकता मिला। युवक बुधवार रात नशे की हालत में घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोंं कला निवासी 30 वर्षीय सूरजपाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे वह अत्यधिक शराब के नशे में घर से निकल गए। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि सूरजपाल लंबे समय से शराब पीने का आदी था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारण को लेकर परिजन कुछ स्पष्ट नहीं
तीन माह पहले छोटे भाई की भी हो चुकी है मौत
मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। करीब तीन माह पहले उसके सबसे छोटे भाई श्रीराम की भी मौत हो गई थी। कम समय में दो सगे भाइयों की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें