फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रयोगशाला बदहाल, धूल फांक रहे आधे-अधूरे उपकरण

Thu, 06 Feb 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
न्यूरिया के राजकीय इंटर कॉलेज की लैब में अलमारी में रखे उपकरण।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ फरवरी से होनी है। विभाग प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियों का दावा तो कर रहा, लेकिन इंटर कॉलेजों की बदहाल प्रयोगशालाओं की दशा पर अफसर मौन है। अधिकांश कॉलेजों की प्रयोगशाला बदहाल है। आधे-अधूरे उपकरण धूल फांक रहे हैं। कई स्थानों पर तो प्रयोगशाला सिर्फ शोपीस बनी है। कक्ष की सफाई तक नहीं हुई है। राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया, अमरिया के इंटर कॉलेज की पड़ताल मेें प्रयोगशालाओं की बदहाल दशा सामने आई।
विज्ञापन



आठ वर्षों से विज्ञान का शिक्षक नहीं, धूल फांकते प्रयोगशाला के उपकरण
मझोला। राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया में प्रयोगशाला तो है, लेकिन विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नहीं कराया जाता। प्रयोगशाला में उपकरण आधे-अधूरे हैं। जो उपकरण हैं, वह अलमारी में पिछले आठ वर्षों से धूल फांक रहे हैं। इसकी वजह है विद्यालय में विज्ञान शिक्षक की तैनाती न होना। इंचार्ज प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार सक्सेना ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से स्कूल में विज्ञान विभाग में कोई भी शिक्षक नहीं है। कॉलेज में कक्षा छह से लेकर 12 तक 224 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में लगभग 21 अध्यापकों की आवश्यकता है। सिर्फ चार शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है।
भवन निर्माणाधीन, पुरानी प्रयोगशाला की हालत बदहाल

अमरिया। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला के तीन भवन निर्माणाधीन हैं। इंटर कॉलेज की पुरानी प्रयोगशाला की हालत बदहाल है। इसकी नियमित सफाई तक नहीं कराई जाती है। प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल का सामान आधा-अधूरा है। उपकरण धूल फांक रहे हैं। अमरिया इंटर कॉलेज के 27 विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। प्रधानाचार्य उस्मान अहमद ने बताया कि इंटर कॉलेज की पुरानी प्रयोगशाला व कॉलेज के अन्य कमरों में साफ-सफाई व पुताई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन



जीजीआईसी की प्रयोगशाला में अलमारी में रखे है उपकरण



पूरनपुर। जीजीआईसी के प्रयोगशाला कक्ष में कुछ उपकरण एक मेज पर और कुछ अलमारियों में रखे थे। कॉलेज में तैनात विज्ञान शिक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में गृह विज्ञान की 132 छात्राएं अध्ययनरत हैं। बालिकाओं को समय-समय पर प्रयोगशाला में अभ्यास कराया जाता है। इसके साथ कराए गए बालिकाओं का टेस्ट भी लिया जाता है। प्रयोगशाला में होने वाले सभी उपकरण और केमिकल कॉलेज में है।

न्यूरिया के राजकीय इंटर कॉलेज की लैब में अलमारी में रखे उपकरण।संवाद

न्यूरिया के राजकीय इंटर कॉलेज की लैब में अलमारी में रखे उपकरण।संवाद

न्यूरिया के राजकीय इंटर कॉलेज की लैब में अलमारी में रखे उपकरण।संवाद

न्यूरिया के राजकीय इंटर कॉलेज की लैब में अलमारी में रखे उपकरण।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें