फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन

Tue, 31 Mar 2015 11:43 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम के तहत चल रही खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समारोह पूर्व समापन हो गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं से स्वरोजगार के लिए कुटीर उद्योग लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


गांधी स्टेडियम में खादी वस्त्रों एवं कुटीर उद्योग से निर्मित वस्तुओं की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। सोमवार को बारिश के कारण प्रदर्शनी में कम लोग आए। वहीं मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने प्रदर्शनी का समापन किया। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से स्वयं का उद्यम लगाकर रोजगार का बेहतर जरिया बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से इसके लिए आगे आने का आह्वान किया।

खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी इरशाद अहमद ने कहा कि राज्यमंत्री के सहयोग से जल्द ही ग्रामोद्योग से निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए लैब की स्थापना कराई जाएगी। लैब स्थापित होने से उद्यमियों को गोरखपुर और लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। अग्रणी बैंक प्रबंधक केडी नौटियाल और उद्योग केंद्र के असिस्टेंट मैनेजर एचआर राजपूत ने भी विभागीय जानकारी दी। संचालन अमित पाठक ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें