फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजी मियां उर्स में कुल शरीफ की रस्म आज, कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

विज्ञापन
शाहजी मियां की दरगाह पर छोटे कुल शरीफ में शामिल जायरीन। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शाहजी मियां की दरगाह पर पांच दिवसीय उर्स का मंगलवार को कुलशरीफ के साथ समापन हो जाएगा। भीड़ को देखते हुए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए है। चार जोन में करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। मेला की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए चार सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी और मेला के नोडल सीओ सिटी सुनील दत्त बनाए गए है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 40 सब इंस्पेक्टर, 155 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 40 महिला पुलिस कर्मी, आठ होमगार्ड, 24 ट्रैफिक सिपाही तैनात किए हैं। सेक्टर एक की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रामसेवक को एसआई योगेंद्र पाल के साथ, सेक्टर दो की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर कांत कुमार शर्मा को एसआई राकेश कुमार, सेक्टर तीन की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार को एसआई रूपराम के साथ, सेक्टर चार की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मनीश चंद्र के साथ एसआई मानचंद सिंह को तैनात किया है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं से 140 पुलिस कर्मी बुलाए हैं। 13 बैरियर बनाकर पुलिस को तैनात किया गया है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त मात्रा में फोर्स को तैनात किया गया है।
छोटे कुल शरीफ में बड़ी संख्या में जुटे जायरीन,
पीलीभीत। शाहजी मियां के 119वां उर्स में सोमवार को छोटे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में जायरीन जुटे। कुल के बाद मुल्क की खुुशहाली और सलामती की दुआएं मांगी गईं। मंगलवार सुबह आठ बजे बड़े कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन

उर्स के चौथे दिन बड़ी संख्या में जायरीन जुटे। दरगाह पर सुबह से ही हाजिरी देने का सिलसिला शुरू हो गया। चादरों के जूलूस भी पहुंचे। अपराह्न पांच बजे सज्जादा नशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी की सरपरस्ती में छोटे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। शुरूआत तिलावते कुरआन से हुई। महफिल का आगाज मीलाद से हुआ।
सज्जादाह नशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी ने मुल्क और कौम की सलामती की दुआएं मांगी। मंलवार को सुबह आठ बजे बड़े कुल शरीफ होगा। उसके बाद मामू मियां की दरगाह पर महफिले कुल होगी। इस मौके पर मेराज मियां, शहराज मियां शेरी, मंसूर अहमद शम्सी, आतिर मियां शेरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें