फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से लौटी महिला का स्वास्थ परीक्षण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तराखंड में अपने मायके से एक महिला के आने पर हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके बच्चें को चेकअप कराया। टीम ने महिला को उसके घर में ही क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदीनाशाह में सुबह एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ खटीमा अपने मायके से वापस आई थी। महिला के कई दिन बाद वापस आने से मोहल्ले वाले परेशान हो गए। कुछ लोगों ने महिला के आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाई। सीएमओ के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह टीम के साथ महिला के घर पहुंच गए। उन्होंने महिला और उसके तीनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में हालांकि किसी से कोई समस्या नहीं मिली है। फिर भी महिला को घर में अलग रहने को कहा गया है।
इसके अलावा कोतवाली में दिल्ली से आए एक युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। कमल्ले चौराहे पर पुलिस ने सुबह एक दिल्ली से चलकर यहां पहुंचे बिहार के एक युवक को रोक लिया। आशंका पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। युवक को अवंतीबाई कॉलेज के शेल्टर होम में भिजवा दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली से आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल युवक को शेल्टर होम में रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें