फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप करेगा कोरोना से सावधान...गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकारी अब घर बैठे मिल सकेगी। केंद्र सरकार द्वारा लांच किया आरोग्य सेतु एप मदद करेगा। इतना ही नहीं यह एप यह भी जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको डॉक्टर से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं, इस एप्लीकेशन में कोरोना से खतरे का आकलन भी कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने पत्र के मुताबिक आरोग्य सेतु एप की सहायता से 11 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इसे एंड्रायड और एपल दोनों ही प्रकार के यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह हैं एप की विशेषताएं
आरोग्य सेतु एप के दो विशेषताएं हैं। पहली यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर की लिस्ट तथा दूसरी स्व निर्धारण (सेल्फ असेसमेंट) है। इस फीचर के जरिए यह जांच कर सकते हैं कि कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। इसके अलावा यदि कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है।
यात्रा इतिहास पर एप रखेगा नजर, डाटा रहेगा सुरक्षित
कोरोना सेतु एप आपके यात्रा इतिहास पर नजर रखेगा। डाउनलोड करते समय यह फोन के नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगा। यह एप यूजर के डाटा को फोन में सेव करेगा। इसलिए यूजर का डाटा कोई प्रयोग नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

समझिए... ऐसे करेगा कोरोना के बारे में सतर्क
यदि आपने अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर लिया है तो यह आपसे शुरूआत में पूछी गई जानकारी के आधार पर बताएगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया हुआ है तो ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में डाउनलोड किया गया आरोग्य एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगा कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें