फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल पर समाजसेवियों ने जरूरतमंदो को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर मोहल्ला डालचंद में लोगों को बांटी राहत सामग्री - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन का राहत शिविर छठे दिन भी जारी रहा। इसमें समाजसेवियों ने लॉकडाउन में फंसे गरीब और जरूरतमंदों को खाने के पैकेट और राशन सामग्री बांटी।
विज्ञापन

शनिवार को समाजसेवी राहुल सक्सेना और निक्की सक्सेना ने मोहल्लों की लिस्ट तैयार कर जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। नई बस्ती, बाग गुलशेर खां, गौहनिया चौराहा, नकटादाना चौराहा, डालचंद, बेनी चौधरी, पंजाबियान, फीलखाना, कांशीराम कॉलोनी, राजीव कॉलोनी समेत कई इलाकों में वैन से घूमकर आटा, चावल, मिर्च, नमक, बिस्कुट, बच्चों के लिए गिफ्ट पैक बांटे। साफ सफाई के लिए जरूरतमंदों को सैनिटाइजर भी वितरित किए गए।
इधर मोहल्ला चरक कुंआ निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा ने काला मंदिर, सुनगढ़ी, गांधी स्टेडियम, मोहल्ला नखासा, एफसीआई गोदाम, ईदगाह कॉलोनी और गौटिया में जाकर खाने के पैकेट बंटवाए। मंडी सचिव विजिन बालियान का भी सहयोग रहा। समाजसेवी नीरज रस्तोगी ने मोहल्ला डालचंद, बेनी चौधरी, पंजाबियान, कोतवाली तिराहा, काला मंदिर, लेखराज चौराहा समेत कई इलाकों में जाकर जरूरतमंदों को आटा, चावल, चीनी, दालें, घी, नमक, हल्दी, मिर्च वितरित किया।
विज्ञापन

150 परिवारों को बांटे अनाज के पैकेट
पूरनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में शनिवार को रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन, भगवती दुर्गा मंडल के सदस्यों ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे। अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, राम गुप्ता, रिंकू शर्मा, राजू, राहुल, सोनू, लालू, अमित, सुधीर शामिल थे। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदौरिया के साथ क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंदो को चाय, बिस्कुट वितरित किया। शेखर खंडेलवाल, डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. मनवीर सिंह, सचिन अग्रवाल, आकाश खंडेलवाल, विजेंद्र गुप्ता का सहयोग रहा। लोकजन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ खां ने टीम के साथ लोगों को चाय बिस्कुट बांटे। आर्य पाठशाला के प्रबंधक निरंजन सिंह, डॉ. तेज बहादुर सिंह तेजू ने जरूरतमंदों को आटा, चावल, चाय की पत्ती, दाल, नमक वितरित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें