फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज पढ़ने भीड़ पहुंची तो दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धुनो वाले चौराहा के नजदीक एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए अचानक भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। पुलिस ने भीड़ देखकर उन्हें समझाया, बाद में नमाज होते ही उन्हें सख्ती के साथ घर भेज दिया। इन लोगों ने भी भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को लॉकडाउन के दूसरे दिन धुनों वाला चौराहा पर एक मस्जिद में 10 से अधिक लोग एकत्र हो गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कम संख्या में रहने की बात कही। हालांकि पुलिस की एक नहीं सुनी गई। इसके बाद पीछे से अन्य लोग भी आने लगे। आसपास रहने वाले लोगों इस पर आपत्ति जताई। वहीं नमाज को आ रहे कुछ लोग पुलिस की रोकटोक को लेकर भिड़ भी गए। इससे हंगामा होने लगा। सूचना पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मस्जिद के इमाम से बातचीत कर उनको कोरोना के अलर्ट के बीच सहयोग की अपील की। अधिकारियों से बातचीत की गई। फिर नमाज के बाद पुलिस ने सभी को एक-एक कर घर भेज दिया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर कोरोना की भीषणता बताई और सहयोग की अपील की। जिस पर लोगों ने भी गलती स्वीकारकर दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने सभी के नाम पते नोट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें