फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पीलीभीत लॉकडाउन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पंप से पेट्रोल डालवाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्य सरकार ने रविवार को पहले 15 जनपदों को 25 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की थी। मगर, जैसे ही देर रात पीलीभीत में अमरिया की पहली महिला में कोरोना संक्रमित लक्षण जांच में पॉजिटिव मिले वैसे ही पीलीभीत को भी लॉकडाउन की श्रेणी में शामिल कर लिया गया। नेपाल और उत्तराखंड की सीमा लगने से पीलीभीत को कोरोना संक्रमण की दृष्टि से मुख्यमंत्री पहले ही संवेदनशील कह चुके थे।
विज्ञापन

पीलीभीत की तहसील पूरनपुर में 10 हजार से ज्यादा लोग अमेरिका, कनाडा, नार्वे, फ्रांस, सऊदी अरब आदि देशों में रहते हैं। कोरोना वायरस फैलने के बाद तमाम लोग विदेशों से भागकर अपने घर पहुंचने लगे हैं। वहीं अमरिया की एक महिला के सऊदी अरब जाते समय जेद्दा से लौटने के बाद यहां पहुंचने पर कोरोना संक्रमित पाई गई। उसका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था, वहां पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आने के बाद पीलीभीत को भी रविवार देर रात लॉकडाउन करना पड़ा। इससे पहले 15 जिले ही लॉकडाउन किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि पहला संक्रमित केस मिलने और इंडो-नेपाल बार्डर के अलावा उत्तराखंड की खुली सीमा होने के चलते पीलीभीत को लॉकडाउन किया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने भी इसकी पुष्टि की।
कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद जनपद को लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और निजी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्धसरकारी उपक्रम, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक परिवहन पर 25 मार्च तक पूर्णतया बंद रहेंगे। -वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। उसके पति और एक पुत्र को भी संदिग्ध मानते हुए आइसोलेट किया गया है। महिला के साथ आए अन्य 34 लोगों को भी क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें