फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में उमरा करने गया 37 यात्रियों का जत्था वापस लौटा

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में सउदी अरब में उमरा करने गए लोगों से वार्ता करती स्वास्थ विभाग की टीम और मौजूद ए? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। सऊदी अरब में उमरा करने गया 37 यात्रियों का जत्था शुक्रवार को लौट आया। जानकारी लगने पर एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने इन सबके घरों में पहुंचकर स्क्रीनिंग की। सभी को घरों में क्वांरटीन किया गया।
विज्ञापन

अमरिया ब्लाक क्षेत्र से 37 यात्रियों का एक जत्था 25 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ था। इसमें गांव हर्रायपुर से 29, अमरिया से सात और गायबोझ से एक यात्री शामिल था। 27 फरवरी की रात में ही सऊदी अरब सरकार ने चीन, भारत, पाकिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और नेपाल समेत कई देशों की उड़ानों के साथ ही खाना-ए-काबा, मस्जिद-ए-अक़सा सहित कई धार्मिक स्थलों के आसपास आने जाने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद इन सभी को 15 मार्च को फ्लाइट से आना था, मगर बाद में इन यात्रियों को 19 मार्च को जेद्दा से विशेष उड़ान से दिल्ली की जगह मुंबई भेज गया। वहां से शुक्रवार को सभी 37 यात्री सकुशल अपने घर पहुंच गए। जैसे ही जत्था अमरिया पहुंचा, वैसे ही डीएम के निर्देश पर एसडीएम सौरभ दुबे की अगुआई में स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंच गई। टीम ने यात्रियों के घर जाकर स्क्रीनिंग की। अब उन्हें घरों में क्वारंटीन किया गया है। अमरिया सीएचसी से डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि यात्रियों को अलग रहने की हिदायत दी गई है।
सऊदी अरब से 37 लोगों के लौटने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य टीम को भेजा गया था। सबकी स्क्रीनिंग की गई है। अब इन्हें 28 दिन तक घरों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें